July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* बह रहा मल-मूत्र
* शिकायतों के बाद भी निगम नहीं दे रहा ध्यान
* विधायक लखनलाल देवांगन भी कर चुके प्रसाधन गृह में कटु अनुभव
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल स्थित प्रेस काम्पलेक्स में आने-जाने के मार्ग में प्रसाधन गृह के सिवरेज का पानी मल-मूत्र के साथ बह रहा है। जिसके कारण यहां चहुओर बदबू और गंदगी फैली हुई हैं। नगर पालिक निगम के अधिकारी व स्वच्छता विभाग में कई बार की शिकायतों और ध्यानाकर्षण कराए जाने के बाद भी प्रेस काम्पलेक्स टी.पी. नगर परिसर के प्रसाधन गृह के सिवरेज का पानी मल-मूत्र के साथ बह रहा है। यहां कालांतर में बनवाई गई नाली धंस चुकी है और बनाए गए कूड़ादान के कारण परिसर में जहां कूड़े-कचरे का ढेर फैल जाता है तो वही दूसरी ओर मल-मूत्र बहकर सीधे अखबार के दफ्तर की दहलीज तक पहुंच रहा है।
उक्त काम्पलेक्स में अखबारों के दफ्तर के साथ-साथ अन्य दफ्तर भी संचालित हैं जहांं सुबह से देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है व निकट स्थित नया बस स्टैण्ड के यात्रियों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों के लिए भी प्रेस काम्पलेक्स का प्रसाधन गृह निवृत्ति का माध्यम है। यह दुर्भाग्य है कि कई बार अवगत कराने के बाद भी सिवरेज को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।
उल्लेखनीय हैं की विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद विधायक लखनलाल देवांगन पहली बार प्रेस काम्पलेक्स परिसर पहुंचे जहां उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान वे भी निवृत होने के लिए इसी प्रसाधन गृह में गए थे जहां घुप्प अंधेरा कायम था। गार्ड के मोबाइल की रौशनी में वे लघुशंका कर लौटे तो यहां के लोगों को बड़ा कडुवा अनुभव हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.