July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास सिंह ने अपना जन्मदिवस अपने उस परिवार के साथ मनाया, जो इनका न होकर भी इनका अपना है। इन्होंने वृद्धा आश्रम में अपना जन्मदिवस मनाया और वहां मौजूद लोगों में केक व दोपहर का भोजन बांटा।
अपने जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास सिंह ने कहा कि हमनें इसे इस तरीके से सेलिब्रेट करने को सोचा कि जो लोग अपनों के प्यार से महरूम और वंचित हैं, उनको प्यार और सम्मान की जरूरत है। ये वो सम्मान और प्यार है, जो उन्हें उनकी औलादों के द्वारा नहीं मिला। हमनें सोचा आज उनको परिवार वाला टच दिया जाए, वो फील कराया जाए इसलिए वृध्दा आश्रम में जन्मदिवस मनाया।
उन्होंने आगे कहा कि महंगे होटलों और रिसोर्ट में जन्मदिवस मना कर वो आत्मिक शांति नहीं मिलती जो बेसहारा और गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास सिंह ने बताया कि चाहे कैसी भी खुशी हो उनका प्रयास यही रहता है कि वे उसे वंचित वर्ग के साथ बांटें जिससे भले ही कुछ देर के लिए ही सही उन्हें भी खुशी मिलेगी और वे दिल से दुआएं देंगे। और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर अशोक लोध, विजय यादव, पवन विश्वकर्मा, बृजभूषण प्रसाद, राकेश पंकज, अंकित श्रीवास्तव, कमलेश गर्ग, विवेक श्रीवास, राजेश यादव, अमित सिंह, सुनील निर्मलकर, अजीत बर्मन, राकेश चौहान, डॉली सिंह, नितेश यादव, आकाश प्रजापति, अश्वनी पटेल, नितेश यादव, गोलू राठौर, अमित चौहान, शारांश शर्मा, बाबिल मिरी, गोपाल महंत एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.