August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* लूटे गये मोबाइल, नगदी रकम सहित घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन में ट्रक चालकों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले कथित बबली गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है।
प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र 23 वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 15 जून को लगभग 5:30 बजे अज्ञात लोग चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रकम लूट कर ले गये है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मुखबिर तंत्र लगाकर उक्त कथित आरोपियों की पतासाजी की गई और चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के कथित दो आरोपी को पकड़ कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू, लूटे गये मोबाइल, नगदी रकम को जप्त कर उनको गिरफ्तार किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.