July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। राज्य के सभी विद्यालयो में 25 जून तक अवकाश की घोषणा कर दी गयी हैं। अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.