July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा वनमंडल के चचिया परिसर में विगत दिनों से विचरणरत 7 हाथियों का दल अब कुदमुरा रेंज अंतर्गत ग्राम गीतकुंवारी पहुंच गया है, जबकि ग्राम गीतकुंवारी में पहले से मौजूद लोनर हाथी ने धरमजयगढ़ का रूख कर लिया है। 7 हाथियों के ग्राम गीतकुंवारी पहुंचने पर संबंधित अमला सतर्क हो गया है। ग्रामीणों को मुनादी कराकर सावधान किया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि उनके गांव के जंगल में बड़ी संख्या में हाथी फिर पहुंच गए हैं, अत: वे इनसे दूरी बनाएं रखें। जंगल की ओर न जाएं।
कटघोरा वनमंडल के एतमानगर व केंदई रेंज में भी हाथियों की सक्रियता लगातार बनी हुई है जहां पांच हाथियों का दल केंदई रेंज के परला क्षेत्र में है वहीं 18 हाथियों का दल एतमानगर रेंच के पचरा जंगल में घूम रहे हैं। पहले यह दल ग्राम कटमोरगा में था। लेकिन गुरुवार की रात को मूवमेंट किया और पचरा जंगल पहुंचकर डेरा डाल दिया। हाथियों की यहां मौजूदगी दूसरे दिन भी बनी रही। हाथियों का यह दल ग्राम गुरसियां-जटगा के मुख्य मार्ग पर पहुंच गया था।
जानकारी मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल खदेड़ा। दल में एक उत्पाती दंतैल भी शामिल है, जो ग्राम बंजारी में एक ग्रामीण के घर घुसकर उसे ध्वस्त करने का प्रयास किया लेकिन समय पर निगरानी दल के पहुंच जाने से वह सफल नहीं हो सका। निगरानी दल ने दंतैल को खदेड़ दिया। उत्पाती दंतैल ने ग्राम कटमोरगा में लगातार तीन दिन तक उत्पात मचाकर वहां के ग्रामीणों तथा वन विभाग के नाक में दम कर रखा था। उत्पात के दौरान दंतैल ने गांव में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घर को ढहा कर उन्हें बेघर कर दिया था। दंतैल समेत हाथियों के दल के अन्यत्र जाने से ग्राम कटमोरगा के ग्रामीणों ने फिलहाल राहत महसूस की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.