July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स   कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज में बायसन (वनभैंसा) देखे जाने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र के जंगल में वन भैंसा का आगमन कहा से हुआ है इसके साथ और भी वन भैंसे है, अथवा यह अकेला ही पहुंचा है।हालांकि यह माना जा रहा है कि वन भैंसे का आगमन अचानक मार क्षेत्र से हुआ होगा। जो पाली व चैतमा के जंगल होते हुए यहां पहुंचा होगा।
इससे पहले पाली के जंगल में काफी दिन पहले बायसन को विचरण करते हुए देखा गया था। तब वन विभाग सक्रिय हुआ था। कुछ दिन यहा के जंगल में दिखाई देने के बाद वन भैंसा कही चला गया था। अब पुनरू दिखाए देने पर वन विभाग इसका पता लगाने के लिए सक्रिय हो गया है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम जटगा रेंज के जंगलो में गश्त के लिए निकली थी। टीम में शामिल विभाग के अधिकाराी व कर्मचाारी सिंघिया के 10 किलोमीटर आगे पहुंचे थे, कि राजग्वालीन मंदिर के पास एनआर क्षेत्र में एक बायसन को विचरण करते हुए देखा और इसकी विडियों व फोटोग्राफी करने के साथ ही उसे अपनें कैमरे में कैदकर लिया। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को देखकर बायसन भाग निकाला। वन विभाग की टीम ने वन मंडल कार्यालय पहुंचकर डीएफओ कुमार निशांत सहित वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जिस पर अधिकारियों ने टीम को यह पता लगाने पर निर्देश दिया कि बायसन कहा आया है, और वह जंगल में अकेले ही घूम रहा है, कि उसके अन्य साथी भी है। अधिकारियों के निर्देश पर टीम पतासाजी में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.