कोरबा बांगो बांध से पोंड़ी-उपरोड़ा रोड में बरसात के दिनों में रेत परिवहन बंद कराने सौंपा ज्ञापन
1 min read



त्रिनेत्र टाईम्स कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र बांगो बांध से पोंड़ी-उपरोड़ा मार्ग पर बरसात के दिनों में रेत भरी वाहन से रेत परिवहन किया जाता है। जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं साथ ही दुर्घटना का भय बना रहता है। जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत लालपुर एवं पाथा के सरपंच द्वारा आवेदन दिया गया है। कुछ माह पहले भी प्रशासन को इससे अवगत कराया जा चुका है। दोनों पंचायत के सरपंचों कहना है कि समस्या का निराकरण तत्काल कराया जावे जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी ना उठाना पड़े।







