August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एमएम
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा अंचल में गायत्री शक्तिपीठ के पास हुई दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा हैं उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह फिलहाल कोमा में है। सीएसईबी पुलिस ने वैगानार चालक के विरूद्ध आईपीसी की धारा 279, 337 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है।
चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ के पास यह घटना घटित हुई। यहां पर वैगानार वाहन चालक की लापरवाही से एक स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। वह मौके पर गिरने के साथ बेहोश हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस यहां पहुंची। फौरी तौर पर पीडित को हास्पिटल भिजवाया गया। अब तक की सूचनाओं में पता चला है कि पीडित बेहोशी से बाहर नहीं आ सका है और स्थिति चिंताजनक है। चिकित्सकों ने उसे आब्जर्वेशन में रखा है। पुलिस के द्वारा प्रकरण में कार चालक पर कार्रवाई की गई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.