July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* 6 वाहनों पर की धारा 185 के तहत कार्यवाही
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सड़क हादसों के पीछे के कारणों को जानने और उनमें आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पुलिस एक्टिव मोड पर है। सभी तरफ इसे लेकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा पुलिस ने छुरी क्षेत्र में इस अभियान पर काम किया। 6 वाहन चालक मादक पदार्थो का सेवन कर मदहोशी की स्थिति में मिले। उन पर धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई। प्रत्येक मामले में संबंधितों को 10 हजार की पेनाल्टी अदा करनी होगी।
कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरी धनरास मोड़ पर पुलिस के द्वारा नाकाबंदी करने के साथ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में वाहनों को रूकवा कर सघन जांच की। चालकों की स्थिति को जानने के लिए एल्कोमीटर का उपयोग किया गया। इस दौरान एक जेसीबी चालक, दो ट्रैक्टर चालक और तीन दोपहिया चालक मादक पदार्थो का सेवन कर मदहोशी की स्थिति में पाए गए। जांच करने पर इन मामलों में मादक पदार्थो के सेवन का स्तर निर्धारित पैरामीटर से अधिक पाया गया। इसे यातायात नियमों का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया।
इन गाड़ियों को जब्त करने कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण कोर्ट में पेश किये जाएंगे जहां पर पेनाल्टी देने के साथ चालक सहूलियत प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले कटघोरा पुलिस ने ग्राम छुरी के नजदीक झोराघाट में अभियान के अंतर्गत कार्यवाही कर 8 गाड़ियों को जब्त किया। जिनके चालक मदहोशी की अवस्था में पाए गए, उन पर भी धारा 185 का मामला दर्ज किया गया। जबकि सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले लोगों पर आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.