July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के करतला थाना अंतर्गत रामपुर गांव में एक पति पर अपनी पत्नी और पुत्री पर कुल्हाड़ी से घातक हमला करने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की कुल्हाड़ी के वार से पत्नी और बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई है, जिन्हें करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में रिफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दूसरी पत्नी के चक्कर में पति का पहली पत्नी से अकसर विवाद होता रहता था, जो मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पहली पत्नी का तर्क है, कि पति उसे घर खर्च नहीं देता, जिसके कारण उसका जीना दुश्वार हो गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने भी उसे फटकार लगाई है। बताया जा रहा हैं की बस इसी बात को लेकर पति का पत्नी से विवाद हुआ और हिंसक घटना घट गई। बताया जा रहा है, कि हिंसक हमले में पत्नी और पुत्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.