July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा अंचल में सर्वमंगला नगर वार्ड क्रमांक 54 के सरकारी राशन दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 31 बोरी चावल की चोरी कर ली। उक्त सरकारी राशन दुकान श्री लक्ष्मी स्वास्थ्य समूह के नाम से पंजीकृत है। यहां काम करने वाली युवती हमेशा की तरह सुबह 9 बजे दुकान पहुंची तब उसने देखा कि दुकान के दरवाजे पर लगा ताला गायब था और सेंटर लॉक भी खुला हुआ था। अंदर जाने पर उसने देखा कि दुकान में रखें 31 बोरी चावल गायब हैं। युवती ने बताया कि उसने शाम 7 बजे तक हितग्राहियों को चावल वितरण किया, फिर दुकान बंद कर घर चली गई थी। दूसरे दिन एक बैठक होने की वजह से दुकान बंद थी। तीसरे दिन जब सुबह 9 बजे दुकान आई तो घटना की जानकारी उन्हें मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दुकान में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण चोरी की घटना का कैमरे में कैद नहीं हो पाई।
सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरों की पतासाजी कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.