July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा जिले में नकटीखार के कचांदी नाला पुल के पास घटित हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था जिसे विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना की जानकारी आसपास से आवागमन करने वाले लोगों को हुई, जिन्होंने मौके से ही पुलिस को जानकारी दी। सूचना प्राप्त होने पर सिविल लाइन पुलिस और डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.