July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल में मुख्यमंत्री किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत एक हजार एकड़ में छह लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं जिसके लिये तैयारी की जा रही हैं। इसमें चंदन, सागौन, बांस और नीलगिरी प्रजाति के पौधे शामिल हैं। चंदन के पौधों को कर्नाटक और मनेन्द्रगढ़ से मंगाया गया है। किसान अपनी निजी जमीन पर यह पौधे लगाएंगे। मुख्यमंत्री किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 6 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य हैं। नर्सरी में भी पौधे तैयार किए जा रहे हैं। यहां साल, नीलगिरी के पौधे अधिक हैं। बांस के पौधों का रोपण पहले से ही किया जा रहा है। चंदन के पौधे यहां नहीं मिलते हैं। इससे बाहर से मंगवाया जा रहा हैं।
बारिश शुरू होते ही किसानों को यह पौधे दिए जाएंगे। सागौन के पौधे भी बड़ी संख्या में तैयार किए गए हैं। किसान ही पौधे की देखरेख करेंगे। योजना के अनुसार निजी भूमि पर पौधा लगाने के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। तीन साल तक प्रति एकड़ 10 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा। इससे किसानों के आय में वृद्धि होगी। इसके लिए के सभी रेंज में जमीन चिन्हित की गई है।
कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि योजना के तहत छह लाख पौधे लगाए जाएंगे। इधर, कोरबा वनमंडल में इस साल एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके अलावा मुफ्त में पौधे बांट उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.