July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सफर करने वाले कई यात्री रेलवे पार्किंग पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। जहां पर रोजाना लगभग सौ से अधिक दोपहिया वाहन खड़ी रहती है। इसके लिए संचालक पार्किंग शुल्क ले गाड़िया खड़ी करता हैं। इससे रेलवे प्रबंधन और ठेका कंपनी को लाखों रुपये आय प्राप्त होती हैं। बावजूद इसके यात्रियों की सुविधा को लेकर कोई गंभीर नगर नहीं आ रहा हैं। पार्किंग स्थल पर न तो शेड की व्यवस्था है और न आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम है।
रेलवे स्टेशन कोरबा की पार्किंग में 45-46 डिग्री तापमान में रेल यात्रियों की गाड़ियां तप रही है। पार्किंग में आग लगने पर वाहनों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। पार्किंग स्थल पर न तो शेड है और न ही फायर सेफ्टी सुविधा। गौरतलब है कि ट्रेन में सफर करने के लिए दर्री, जमनीपाली, बालको, गेवरा, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा सहित अन्य उपनगरीय व ग्रामीण क्षेत्र से अधिकांश यात्री बाइक से स्टेशन पहुंचते हैं। बाइक पार्किंग स्थल पर खड़ी कर देते हैं। पार्किंग पर शेड की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से यात्री मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। इस कारण यात्रियों में नाराजगी है। इससे अनहोनी होने पर परेशानी बढ़ सकती है। शेड की सुविधा नहीं होने से बारिश के दिनों में भी वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में तेज धूप में गाड़ियां खड़ी रहती है। वहीं बारिश के मौसम में गाड़ियां भीगती रहती है। बारिश के पानी से वाहनों के पार्ट्स खराब होते हैं। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उललरखनीय हैं की पूर्व में स्टैंड से लगे शौचालय में आग लगी थी जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया था नहीं तो एक बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। वहीं कुछ वर्ष पूर्व रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में आग लगने से 400 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए थे। इसके बावजूद प्रबंधन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.