February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में मालवाहक वाहन पिकअप, छोटा हाथी, ट्रैक्टर, मेटाडोर में यात्री परिवहन की रोकथाम हेतु कार्रवाई जारी है। कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर ने बताया कि मालवाहक वाहन जिसमें यात्री परिवहन किया जा रहा है उनके खिलाफ सघन जांच के पश्चात विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस सहायता केंद्र जटगा के द्वारा कुल 14 मालवाहकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। इसके बाद भी लापरवाही से बाज नहीं आने पर सघन जांच करते हुए चालक का लाइसेंस निरस्त, परमिट निरस्तीकरण की सख्त कार्यवाही की जाएगी।
एसडीओपी पंकज ठाकुर ने बताया की सख्त कार्यवाही के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सहयोग से कोटवारों के माध्यम से मुनादी भी कराई जा रही है कि शादी पार्टी, मरनी, हरनी, पिकनिक, सगाई, छट्ठी कार्यक्रम में पिकअप, छोटा हाथी, ट्रैक्टर, मेटाडोर इत्यादि वाहनों का उपयोग न करें। सुरक्षित यात्री वाहनों का ही उपयोग करें। अपनी जान माल को सुरक्षित रखें। शराब पीकर या नशाकर वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें। सजग कोरबा पुलिस आपके सुरक्षा में तैनात है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.