July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा । झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर लोकसभा में चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक अपने टीम के साथ 13 मई से दौरे पर थे। इस टीम में घाटशिला विधानसभा प्रभारी के रूप में अमर सुल्तानिया भी चुनाव प्रचार पर रहे जहां से 10 दिनो तक कड़ी मेहनत के बाद 23 मई को वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ चार्टर प्लेन से छ.ग. वापस लौट गए। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार बांधी भी मौजूद रहे। वही लगातार प्रचार के दौरान अमर सुल्तानिया के साथ उनके प्रभार वाले विधानसभा में नगर पालिका जांजगीर नैला के नेता प्रतिपक्ष हितेश यादव भी मौजूद रहे। वापसी के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी 14 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियोें की जीत सुनिश्चित है।

अमर सुल्तानिया ने बताया कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लहर है और वहां भाजपा प्रत्याशी प्रचंड मतो से विजयी होंगे उन्होने बताया कि मतदाता मोदी की गारंटी और उनके 10 सालो के देशहित के कामों से प्रभावित हैं। वहीं रामलल्ला के प्राण प्रतिष्ठा का विशेष प्रभाव पूरे देश में है इसके साथ ही समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहे केन्द्र की योजनाओं के लाभ ने लोगोे के जीवन से समस्याओ को दूर किया है। उनके जीवन में बदलाव परिलक्षित हो रहा है। अमर सुल्तानिया ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी टीम के जमशेदपुर लोकसभा में कड़ी मेहनत की सराहना और प्रशंसा की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.