कोरबा भालू के हमले में घायल होने की गलत जानकारी दे ग्रामीण ने लिए रूपए
1 min read


Trinetra Times कोरबा जिले के लेमरू वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण भालू के हमले में घायल होने संबंधी गलत जानकारी देकर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उपचार के लिए तात्कालिक सहायता राशि ले ली। गलत जानकारी देकर रूपए लेने की बात सामने आने पर अब वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उक्त ग्रामीण को ढूढ़ रहे है। ग्रामीण अब उनसे बचने लिए भागा-भागा फिर रहा है।
जानकारी के अनुसार लेमरू वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाम पहाड़ स्थित है। यहां निवासरत एक ग्रामीणों गिरकर घायल हो गया। वह लहुलुहान अवस्था में वनविभाग पहुंचा और वन विभाग के अधिकारियों को भालू के हमले में घायल होने की झूठी जानकारी देकर उनसे उपचार के नाम तात्कालिक सहायता राशि रूपए 500 ले लिये। जब इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हुई तो वे ग्रामीण से पैसा वापस लेने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। इस सिलसिले में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बार-बार ग्रामीण के घर में जा रहे है। लेकिन ग्रामीण उनको नही मिल रहा है।


