February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


  • त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में स्थापित एचटीपीपी पॉवर प्लांट की 210 मेगावाट की 4 नंबर इकाई को बॉयलर ट्यूब लीक होने के कारण बंद करना पड़ा। यह इकाई फिलहाल बिजली उत्पादन से बाहर हो गई है। प्रदेश में रोज शाम को बदल रहे मौसम से बिजली की कम हुई मांग के बावजूद प्रदेश में बिजली की कुल खपत का 50 फीसदी से ज्यादा बिजली निजी संयंत्रों से पूरा किया गया।
    घरेलू बिजली की आपूर्ति प्रदेश को उत्पादन कंपनी के एचटीपीपी, डीएसपीएम व मड़वा प्लांट से होती है। उत्पादन कंपनी का सर्वाधिक क्षमता का संयंत्र एचटीपीपी पॉवर प्लांट है, जिसकी 210 मेगावाट की 4 नंबर इकाई उत्पादन से बाहर हो गई है। बॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण उक्त इकाई से बिजली उत्पादन बंद करना पड़ा। प्रदेश में रात 8 बजे बिजली की मांग 4858 मेगावाट रही। इस बिजली की मांग को पूर्ति करने सेंट्रल सेक्टर से 2498 मेगावाट तक बिजली लेकर आपूर्ति हुई। शाम को बदल रहे मौसम के कारण बिजली की मांग में कमी जरूर आई है।
    बांगो हाइडल प्लांट 120 मेगावाट क्षमता का जल विद्युत संयंत्र है, जहां 40 मेगावाट की तीन इकाई से हसदेव बांगो बांध से पानी छोड़ने पर बिजली उत्पादन होता है। मानसून सीजन में बारिश के कारण बांध का जलस्तर बढ़ने पर पानी छोड़े जाने पर तीनों इकाई का इस्तेमाल बिजली उत्पादन में अधिक होता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.