February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल निवासी सारस्वत पांडे और प्रेम सोनी रक्तदान जागरूकता का संदेश देने प्रदेश का भ्रमण सायकल से करने निकले। सरस्वती विद्यालय सीएसईबी से दोनों युवकों ने यात्रा की शुरुआत की। अपनी सायकल पर तिरंगा झंडा और जरूरी सामान रखने के साथ युवकों को यहां से विदा किया गया। उन्होंने रक्तदान जागरूकता और इससे संबंधित आवश्यक पर्चे पास में रखे हैं जिन्हें रास्ते में लोगों को बाटेंगे। कोरबा से रवानगी के बाद सबसे पहले वे जशपुर जिले में जाएंगे फिर इसके बाद आगे के मार्ग पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
सारस्वत पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में खून की कमी के कारण काफी मौतें हो जाती है इसलिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसायटी से जुड़े इन दोनों युवकों की यात्रा के लिए लोगों ने शुभकामना दी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.