कोरबा सीएसईबी प्लांट में हुए चोरी मामले में दर्री पुलिस ने कथित आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 min read



* चोरी किए गए स्क्रैप को किया गया बरामद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा प्रार्थी रामाश्रय ध्रुव द्वारा 14 मई को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया जिसमे सीएसईबी स्क्रैप यार्ड से स्क्रैप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। आगे बताया गया की उक्त घटना की जानकारी स्टोर इंचार्ज एवं सुरक्षा इस्पेक्टर को दे दी गयी हैं।
रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्र 131/2024 धारा 457, 380 कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। तब शक के आधार पर एक कथित आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने घटना घटित करना स्वीकार किया। जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी का मेमोरण्डम कथन लिया गया। कथित आरोपी के द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में अपने अन्य 07 साथियो के साथ जूर्म घटित करना स्वीकार करने पर प्रकरण में धारा 34 भादवि जोड़ अन्य कथित आरोपीगणो को हिरासत में लेकर सभी आरोपीयो से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया। जो दिनांक घटना को स्केप सामान चोरी करना स्वीकार किये। उनकी निशानदेही पर स्क्रैप जप्तकर उनको विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


