July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के वनमंडल कटघोरा अंतर्गत केंदई रेंज ग्राम सिमगा में जंगल में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वन विभाग ने तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए मृतका के परिजनों को उपलब्ध करा दी है।
जानकारी के अनुसार यहां की निवासी सीता बाई पति मुखीराम गोंड़ जंगल के कक्ष क्रमांक ओए-689 में तेंदूपत्ता तोडऩे गई थी तभी उसका सामना एक पेड़ के पीछे छिपे खूंखार भालू से हो गया। भालू ने देखते ही हमला कर दिया और महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर ग्रामीण उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग को सूचना मिलने पर उसके अधिकारी गांव पहुंच घटना की जानकारी लेने के साथ मृतका के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए उपलब्ध कराई। वन्य प्राणी के हमले में जन क्षति पर 6 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान है। शेष राशि पीएम रिपोर्ट के आने पर दी जाएगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.