July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में बसे शक्ति नगर में नर्स-डे के अवसर पर एसईसीएल के विभागीय अस्पतालों में सेवा दे रहीं 127 नर्स व सहायिकाओं को भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन (बीएमएस) ने सम्मानित किया। बीएमएस के पदाधिकािरयों का अलग-अलग प्रतिनिधि मंडल कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा व दीपका एरिया के अस्पताल, डिस्पेंसरी में पहुंचकर लगभग 127 नर्स व सहायिकाओं को सम्मानित किया। समाज और हेल्थकेयर इंडस्ट्री में नर्सों के योगदान को याद किया।
नर्सों के सम्मान समारोह के एक कार्यक्रम में बीएमएस के प्रीतम राठौर, रामनारायण साहू, गणेश गिरी गोस्वामी, मानिकांत, हमराज राव, कुलदीप, राहुल कुर्रे, वीरेंद्र, अभिषेक सहित अन्य ने नर्सों को सम्मानित उनके योगदान को सराहा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.