February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

सांसद ज्योत्सना महंत को 5 वर्षों से ढु़ंड रहे हैं ढुरेना,विजयनगर के लोग, कहां लापता हो गई आज तक उनका गांव में दर्शन तक नहीं हुआ वर्तमान कोरबा लोकसभा की सांसद महोदिया गोद लिए ग्रामों में ज्योत्सना महंत का हो रहा है भारी विरोध ग्रामीण अपनी मूलभूत सुविधाओं से हो गये हैं वंचित ग्रामीणों का कहना है कि इस बार कांग्रेस को नहीं देंगे वोट*एक पुरानी कहावत आपने सुनी होगी अंधेर नगरी चौपट राजा वही परिदृश्य नजर आ रहा है इस गांव में लोग अपने आप को ठगे हुए महसूस कर रहे हैं उन्होंने कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए कोरबा लोकसभा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सरोज पांडे ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे

*सांसद ने कभी नहीं ली गोद लिए ग्रामों की सुध*

*इन पांच वर्षों में कभी नहीं देखा अपने पालक सांसद को गांव में गोद लेकर उसे तन्हा छोड़ दिया निर्मोही बच्चों की तरह *
====================

Trinetra Times    कोरबा लोकसभा क्षेत्र की वर्तमान सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने सांसद बननेे के बाद अपने क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत को गोद लेकर इन ग्रामों की मूलभुत सुविधा और ग्रामीण के विकास को लेकर गांव को गोद लिया था और इन गांवों के लिए वह पालक सांसद बनी थी लेकिन इन पांच वर्षों में यह सब कुछ गांव वासियों के लिए सफेद हाथी साबित हुआ सांसद महोदीया ज्योत्सना महंत ने अपने कार्यकाल के इन वर्षों में अपने द्वारा गोद लिए गए ग्रामों कि अभी तक कोई सुध नहीं ली है जिसका खामियाजा आज पूरे ग्राम वासी भुगत रहे हैं

सांसद ज्योत्सना महंत के गोद लिए गांव औद्योगिक नगरी एसईसीएल कोयला खदान के निकट बसा हुआ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत ढूरेना विजयनगर आज अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है विगत पांच से दस वर्ष बीत गए ना तो इन गांव में सड़के हैं और ना ही गांव वासियों के लिए पीने योग्य शुद्ध पानी तक की व्यवस्था नहीं है
गांव में पढ़ाई करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र तो खोला गया है लेकिन आज वह आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह से खंडहर मैं तब्दील हो गया है वर्तमान स्थिति में

आंगनवाड़ी मितानियों के घर पर संचालित किया जा रहा है गांव में मिडिल स्कूल तक की कक्षाएं संचालित है लेकिन स्कूल की दशा बद से बदतर हो चुकी है स्कूल भवन का रख रखाव भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है गांव में देखने पर कई जगहों पर विद्युत के पोल लगाए गए हैं परंतु इसमें आज तक विद्युत की सप्लाई चालू ही नहीं की गई है वैसे ही पानी के लिए कुछ एक जगह पर बोर कराया गया है लेकिन वह भी सफेद हाथी साबित हो रहे हैं इन सभी मूलभूत सुविधाओं से आज ग्रामवासी वंचित हो चुके हैं
====================
*अपनी सांसद महतारी को कभी नहीं देखा अपने गांव में आते जाते*

कई गांव वासियों को तो याद भी नहीं है कि यह सांसद का गोद ग्राम है क्योंकि वर्तमान पांच वर्षों में इन्होंने अपने महतारी ज्योत्सना महंत को कभी नहीं देखा है और सांसद महोदया इन ग्रामों को गोद लेकर तन्हा छोड़ चुकी है जिसके कारण आज पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में अपने पलक सांसद महोदीया झूठे वादों को लेकर ग्रामीणों का भरोसा पूरी तरह से उठाता नजर आ रहा है।
—————————————
*गांव के युवाओं और प्रबुद्ध व्यक्तियों में है खासा आक्रोश*

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत के वादा खिलाफी को लेकर गांवो के युवाओं और प्रबुद्ध व्यक्तियों का कहना है कि हमारी पालक सांसद जो गांव वासियों से झूठे वादे किये हैं जिससे आज हमारे गांव में ना तो स्कूल है ना चिकित्सा और ना ही अच्छी सड़क एवं शिक्षा प्रदान की है
आज दस वर्षों से पूर्व के पांच वर्ष चरणदास महंत सांसद बने और वर्तमान मे हमारी पालक सांसद ज्योत्सना महंत दोनों पति-पत्नी ने मिलकर भी गांव के विकास और मूलभूत समस्याओं को नजर अंदाज किया है जिसके प्रति ग्रामीणों में खासा विरोध देखने को भी मिल रहा है जिसका परिणाम कांग्रेस को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

जबकि गांव में घुसते ही उन्नति के मार्ग रोड की हालत बद से बदतर हो चुकी है एक भी वाहन चलने से धूल डस्ट के गुब्बारे उड़ाने लगते हैं जो सड़क मार्ग वर्षों से बद से बदतर हो चुकी है जो की पूरे गांव को कलंकित कर रहा है यहां लोग वर्तमान में पानी और बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, सुविधा की समस्या से दिन प्रतिदिन जूझते हुए नजर आ रहे हैं ।
सांसद ज्योत्सना महंत ने विकास के नाम पर पांच वर्षों में कुछ जगहो पर कबीर भवन का निर्माण कराया है जो की गांव वासियों के उन्नति का प्रतीक नहीं हो सकता। सांसद ज्योत्सना महंत से गांव के लोग जवाब मांग रहे हैं नहीं तो आने वाले 7 मई को वोटो से जवाब देने का विकल्प भाजपा के रूप में ढूंढ रहे हैं। धन्यवाद

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.