February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा     नारायणी सेवा समिति चांपा के नवनिर्मित रानी सती माता के मंदिर (छत्तीसगढ़ के झुन्झनू धाम) में आयोजित छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक मंें कोरबा से संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक मोदी की गरिमामय उपस्थिति थी।
इस अवसर पर श्री अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के पुनर्गठन के साथ साथ अन्य विषयों पर चर्चा एंव निर्णय लिये गये जैसे विवाह के पूर्व प्री वेडिंग फोटो शूट पर प्रतिबंध लगाने, महिलाओं के स्वालंबन हेतु अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आर्थिक सहायता हेतु पहल, अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से संचालित उच्च शिक्षा ऋए योजना, स्वास्थ्य, एंबुलेस सेवा सहित विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मतदान के एजेंडे पर सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए अग्रवाल समाज के सभी मतदाता भाई बहनों से अपील करते हुए लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में शत प्रतिशत मतदान की शपथ लेते हुए कहा कि,
पहले मतदान फिर जलपान

इस बात का सभी ने समर्थन किया एवं शपथ लेकर शत प्रतिशत मतदान करने की बात कही।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रमुख संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल, संरक्षक श्री जयदेव सिंगल और महेंद्र सेकसरिया, प्रांतीय अध्यक्ष श्री नेतराम अग्रवाल , प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, प्रप्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल राजू प्रांतीय महामंत्री मनोज अग्रवाल दुर्ग, आशीष सक्सेरिया, सुरेश मंगल बिल्हा, शोभा केडिया कोरबा सहित बडी संख्या में पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.