कोरबा कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत कैबिनेट मंत्री ने




* वन मंत्री केदार कश्यप भी रहे उपस्थित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा देश के गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो बनाकर कांग्रेसियों द्वारा दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया गया हैं। देश के केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के भाषण को एडिट कर भ्रांति फैलाने का आरोप लगा कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कोतवाली थाना पहुंचे। उनके साथ वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरयू अजय, राजेश लहरे, फूलसिंह कंवर, बबलू डहरिया, विजय कमलेश, धनेश्वर सिदार समेत अधिक संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अपनी बुरी हार सामने देखकर कांग्रेस अब स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगते रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही है। देश के गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रांति फैला रही है। इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पुलिस से ऐसे वीडियो पर तत्काल जांच कर कार्यवाही करने मांग की गई है।







