February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है |

जिसके लिए कोरबा विधानसभा क्षेत्र के महिलाओं ने कोरबा पावर हाउस रोड स्थित विकास कंपलेक्स परिसर में महतारी वंदना योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार का आभार जताया इस मौके पर प्रदेश मंत्री विकास महतो, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रतनपरखी, मंजू सिंह, उर्वशी राठौर, संजू देवी राजपूत, प्रमिला सागर, धनश्री साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.