भारतीय जनता पार्टी का बिलासपुर कार्यालय में महत्त्वपूर्ण बैठक संपन्न…



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा बिलासपुर भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने भाजपा कार्यालय बिलासपुर में कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे और बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू को जीताने और नरेंद्र मोदी को 400 सीटो के साथ प्रधानमंत्री बना कर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अपील किया.


समेलन में वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित जनों को बताया की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही देश को आगे बढ़ाते हुए भारत को विश्व गुरु बना रहा है, देश के दशकों तक की राजनीति देख लिए सब अब वो byrshtachar की राजनीति नही चलने देने की मोदी सरकार ने ठानी है. मोदी की एक तरफा जीत से विपक्षी घबरा गए हैं बौखला गए हैं, वो सोचते हैं मोदी आ गया तो सब भ्रष्टाचारी जेल में होंगे इससे हमारा अस्तित्व खतरे में है, इसलिए वो गठबंधन बनाकर अच्छी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं जिसको भारतीय जनता पार्टी सहज ही स्वीकार करती है.

इस बैठक में मुख्य रूप से उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक धरम लाल कौशिक, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे.

