July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा अंचल के निहारिका क्षेत्र में एक यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार किशोरवय युवक की मृत्यु हो गई है। हादसा रवि डेयरी के सामने का बताया जा रहा है जिसमें निहारिका क्षेत्र के एम.पी. नगर कालोनी निवासी स्कूटी सवार युवक को बस के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना उपरांत सिविल लाइन पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच बस को जप्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यात्री बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार एक किशोर की मृत्यु हो गई हैं।मृतक का नाम अंकित पांडे बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है की उक्त बस टी.पी. नगर से जशपुर जाने के लिए निकली थी, तभी यह हादसा हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.