February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  मतदान के लिए वोटिंग की तिथि से एक शाम पहले पहुंचने वाले मतदान दलों के लिए पोलिंग बूथ के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को दी गई है। ज्यादातर मतदान केंद्र स्कूलों में होंगे, जिसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त निर्देश के तहत केंद्रो में आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि केंद्रों में तीन सीलिंग फैन, कूलर और बिजली-सफाई व्यवस्था तो करनी है ही, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने वाली महिला समूह को मतदान कर्मियों के आगमन से लेकर मतदान पूर्ण होने तक जल पान और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएंगी।

 

 

इस विषय पर डीईओ कोरबा ने पत्र में लिखा है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर कोरबा के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मतदान केंद्रों में विभिन्न आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस आशय का प्रमाण पत्र भी 27 अप्रैल के पूर्व जिला निर्वाचन एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करने कहा गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.