कोरबा सच्चिदानंद शिव साइन मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ संपन्न



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के वार्ड नंबर 17 पथरी पारा नगर पालिका निगम क्षेत्र अंतर्गत सच्चिदानंद शिव साई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। उक्त कलश यात्रा मुख्य गणेश पूजा पंडाल होते हुए गायत्री मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कॉलोनी कोरबा से शिव मंदिर विद्युत गृह स्कूल होते हुए पुनः नवनिर्मित मंदिर प्रांगण पथरीपारा पहुंची। जहां सैकड़ो की तादाद में कलश यात्रा में उपस्थित माता, बहनों को भोग भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया।

उक्त कलश यात्रा को सफल बनाने में मुख्य रूप से अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, वरिष्ठ समाज सेवक दास वैष्णव, श्रीमती अमरिका साहू के साथ ही समस्त मोहल्ले वासियों का सराहनीय योगदान रहा।

