February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* घटना के दूसरे दिन भी नहीं मिली सफलता
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के राताखार के पास से गुजरे नहर में बह गए युवक का बुधवार को दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। मूल रूप से पड़ोसी राज्य झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा युवक मंगलवार को नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, राताखार बस्ती में मूलत: झारखंड निवासी मजदूर शमशाद अली (26) किराए से रहता था। वह मजदूरी करके अपना भरण-पोषण कर रहा था। शमशाद सोमवार को नहाने के लिए राताखार के पास से गुजरे नहर में पहुंचा था। यहां पानी का बहाव बहुत अधिक तेज था, जिसके चलते वो बह गया। आसपास नहर में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।
मजदूर के लापता होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर में गोताखोरों को उतारा, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद नहर का पानी कम करवाकर भी लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है, हालांकि अभी तक उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी है।
सिटी कोतवाली प्रभारी एम.बी. पटेल ने बताया कि पुलिस की टीम संजय नगर सीतामढ़ी-उरगा मुख्य मार्ग पर नहर किनारे बस्ती और गांव में आसपास मुनादी कराकर भी युवक की तलाश में जुटी है। नहर के किनारे से शमशाद के कपड़े और चप्पल मिले हैं। गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं, जल्द ही उसे ढूंढने में सफलता मिल जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.