July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुस्तलनार सरपंच मनोज कोर्राम 30 समर्थको के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

 

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा  चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिग्गज भाजपा नेताओ ने कासोली पहुंचकर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया | भाजपा की रीती निति व मोदी सरकार की महत्वकांछी व जनकल्याणकारी योजनाओ से प्रभावित होकर मुस्तलनार ग्रामपंचायत सरपंच मनोज कोर्राम ने 30 समर्थको के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में प्रवेश किया | भाजपा नेताओ ने भाजपा का गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया | पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा,भाजपा जिलाध्यक्ष व छेत्रिय विधायक चैतराम अटामी एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालनी राजपूत भी दंतेवाड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत कासोली पहुंची सभी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नुक्कड़ सभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा । इस दौरान प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,जिला महामंत्री संतोष गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना,अनिल जार्ज,जिला उपाध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष दंतेवाड़ा सुनीता भास्कर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता,जनपद अध्यक्ष गीदम अंती वेक,नगर पालिका दंतेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता,गीदम मण्डल महामंत्री शैलेश अटामी,जिला पंचायत सदस्य संगीता नेताम,जग्गू अटामी, हारम सरपंच प्रमिला सुराना,समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.