February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली दर्री मंडल के तीन वार्डों में नुक्कड़ सभा


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा। दर्री मंडल के वार्ड क्रमांक 51 लाटा बस्ती में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की चुनाव की बारी आई है तो कांग्रेस फिर से झूठ का पुलिंदा लेकर आ गई है।। अब कांग्रेस कह रही है की हर महिला को सालाना 1 लाख देगी, जब इनकी सरकार थी तब तो कांग्रेस ने दिया नही अब क्या कोयले और चावल मे भ्रष्टाचार का पैसा से कांग्रेस राशि देगी। कांग्रेस का एक ही काम है, झूठ बोलो और लूट खसोट करो। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा के महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, पूर्व पार्षद डा आर सी पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती शराफ़, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, पार्षद बुधवार यादव, राधे यादव समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कमल खिलेगा तो कोरबा का स्वर्णिम काल तय
प्रगतिनगर गेट तीन में आयोजित नुक्कड़ सभा में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट दे, मोदी जी को वोट दे, ताकि कोरबा का स्वर्णिम काल आ सके। ये पहली बार होने जा रहा है जब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, आप सभी ने विधानसभा चुनाव में वोट देकर कोरबा का विधायक और संगठन ने मंत्री का दायित्व दिया है, अब अगर कोरबा में भाजपा की सांसद जीतकर आती है तो राज्य और केंद्र सरकार दोनों से कोरबा के विकास के लिए राशि स्वीकृत होगी।

लापता सांसद को दें करारा जवाब
मंत्री श्री देवांगन ने चोरभट्टी में आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा की पिछले बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर जनता पांच साल तक परेशान रही। सांसद ने पांच साल तक अपना चेहरा तक नहीं दिखाया। इस चुनाव में फिर से लापता सांसद कांग्रेस की प्रत्याशी मैदान में हैं, आपने बीते पांच साल से जितनी भी समस्या झेली है उसका हिसाब 7 मई को वोट देकर करिए।ताकि 4 जून को जब वोटो की गिनती होगी तब भाजपा को झारमझार वोट मिले।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.