July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए कराया गया भर्ती
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के दीपका थानान्तर्गत बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार हुई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा हैं की सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूल वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे बिजली खंबे में जा टकराई और हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
कहा जा रहा है कि वैन को एक नाबालिग चला रहा था और मोबाईल से बात करने के कारण उक्त हादसा हुआ। हादसे में कई बच्चों को चोट लगी हैं, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई, जिन्होंने बच्चों की मदद की और पुलिस को तत्काल सूचित किया। घायल बच्चों को दीपका के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया हैं। वही परिजनों को भी सूचना दी गईं हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.