भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप दो दिवसीय सुकमा जिले के जनसंपर्क एवं प्रचार कार्यक्रम



त्रिनेत्र टइम्स राहुल जगदलपुर:– भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप दो दिवसीय सुकमा जिले के जनसंपर्क एवं प्रचार कार्यक्रम में आज दूसरे दिन कोंटा व दोरनापाल क्षेत्र में पहुँचे इस दौरान कई किलोमीटर पैदल चलकर डोर टू डोर कर, जमकर पसीना बहाते हुए उन्होंने भाजपा एवं अपने पक्ष में प्रचार किया।
दोरनापाल व कोंटा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया। कोंटा आगमन पर सैकड़ो की संख्या में बाईक रैली के माध्यम से प्रत्याशी को पूरे शहर का भ्रमण कराया गया। कोंटा साप्ताहिक बाजार पहुँचकर महेश कश्यप ने जनसम्पर्क करते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की।

प्रत्याशी महेश ने कहा कि बस्तर लोकसभा से भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाया है मै गरीब प्रत्याशी आप सभी के बीच ना ही मुर्गा ना ही पैसा बाटने आया हूं, सिर्फ आपका आशीर्वाद व विश्वास लेने आया हूं। कोंटा से बीजेपी की लहर ऐसी चलनी चाहिए जो दिल्ली तक पहुंचे। प्यारे कोंटावासियो से अपने दिल मे मै जगह मांगने आया हूं। पैसे के दम पर चुनाव जीतने वाले व्यक्ति के सामने मैं आशीर्वाद व समर्थन मांगकर यह चुनाव लड़ रहा हूं। केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को आप सभी तक लाने हेतु आप सभी 19 अप्रैल को भाजपा पर बटन दबाकर भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाएं।
इस दौरान उनके साथ मौजूद जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा लखमा ने लोकसभा चुनाव में हार मान ली है इसका सबसे बड़ा प्रमाण है उनका अभद्र एवं हिंसक बयान जो उन्होंने प्रधानमंत्री जी के बारे में दिया। ने भाजपा नेता सोयम मुक्का ने कहा कि किसान के बेटा को सांसद बनाने धाएं-धाएं भाजपा का बटन दबाना है, और बस्तर से कांग्रेस को बाय बाय भगाना है और फिर से केंद्र में सांय सांय भाजपा सरकार बनाना है। चित्रकोट के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगातार देश के विकास हेतु कार्य किया जा रहा हैं । गांव का किसान बेटा को एक भ्रष्टाचारी के सामने खड़ा करके आप सभी के बीच भाजपा ने सांसद बनाने के लिए भेजा है। कोंटा से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट पड़ना चाहिए जिससे कि भ्रष्ट लखमा का गढ़ ढह जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे, भाजपा नेता सोयम मुक्का, पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप समेत कई भाजपा नेता एवं समर्थक मौजूद रहे।

