February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा   राहुल     छत्तीसगढ़ शाशन मेँ वित्त मंत्री ओपी चौधरी दंतेवाड़ा पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाया |

ओपी चौधरी सक्रीय राजनीती में आने से पहले दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर भी रहे है जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओ समेत दंतेवाड़ा के व्यापारियों और युवाओ से श्री चौधरी का अलग ही जुड़ाव रहा है | दंतेवाड़ा के युवा ओपी चौधरी को अपना आदर्श मानते है इसलिए दंतेवाड़ा जब भी श्री चौधरी आते है उनके कार्यक्रमों में भारी जोश युबाओ में देखने को मिलता है | कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी निजी विमान से बस्तर के छोटे आमावाल में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा विजय शंखनाद संकल्प महारैली में शामिल होने पहुंचे थे जिसके पश्चात वे दंतेवाड़ा पहुंचे और रात्रि विश्राम दंतेवाड़ा में ही करने के पश्चात भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उन्हें चुनावी टिप्स दिये | श्री चौधरी ने भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की बैठक भी ली और दंतेवाड़ा विधानसभा के शहीद पूर्व विधायक भीमा मंडावी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी सक्रीय राजनीती में आने से पहले जब दंतेवाड़ा कलेक्टर थे तो उनके कार्यकाल में दंतेवाड़ा में शिक्षा के छेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुआ जिसके तहत गीदम के जावंगा का एजुकेशन सिटी शिक्षा के छेत्र में मिल का पत्थर साबित हुआ और इसकी सराहना भारत ही नहीं पूरे विश्व में होती है | भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी समेत भाजपा के पदाधिकारी आज स्वर्गीय विधायक भीमा मंडावी के गृह ग्राम गदापाल पहुंचे और भीमा मंडावी के मूर्ति पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, श्री अटामी ने स्वर्गीय विधायक भीमा मंडावी को याद करते हुए कहा की आज ही के दिन लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दंतेवाड़ा के तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी गयी थी,लोकतंत्र की रक्षा के लिये भीमा मंडावी ने अपने प्राणो की चिंता किये बिना ही हमेशा निर्भय होकर अपना पक्ष रखा उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा जो बलिदान भीमा मंडावी ने दिया है जो उनका सपना था उसे भाजपा परिवार मिलकर पूरा करेगा | पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा भी दंतेवाड़ा पहुंचे और आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से बैठक में किया | वित्त मंत्री ओपी चौधरी निजी विमान से कार्यक्रम के पश्चात वापस रायपुर के लिये रवाना हुए और अपने साथ भाजपा दंतेवाड़ा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ता साजन गौतम को भी हवाई यात्रा कराने रायपुर ले उड़े | इस कार्यक्रम मे समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.