February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* दीपों से सजा राधासागर तालाब
* डीजे-धमाल व कर्मी नृत्य के साथ किया नगर भ्रमण
त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा  हिंदू नव वर्ष आगमन पर कटघोरा नगर को आकर्षक लाइटों के साथ भगवा ध्वज से सजाया गया है। 9 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो रही है। इसके उपलक्ष्य में नगर समिति, संस्कार भारती, आरएसएस दुर्गा वाहिनी, हिंदू क्रांति सेना, गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, लायंस क्लब सहित अनेक हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली। शोभायात्रा में भगवान शंकर, भगवान श्रीराम, माता सीता, काली माता की जीवंत झांकी शामिल थी, जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए राधासागर तालाब पहुंची। जहां दीप दान का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा अग्रसेन भवन से शुरू होकर मुख्य मार्ग अस्पताल चौक, बस स्टैंड होते हुए राधा हनुमान मंदिर पहुंची। जहां सभी समितियों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा शामिल होकर भव्य रूप में परिवर्तित हुई। शोभायात्रा की अगुवाई देवगणों की झांकी के साथ डीजे धमाल पार्टियां एवं करमा नर्तक दल कर रहे थे।
शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जयकारा लगाते हुए एवं भजन कीर्तन में झूमते गाते चल रहे थे। देर शाम शोभायात्रा राधा सागर तालाब पहुंची। जहां 21000 दीपों का दान किया गया, जो आर्कषक का केन्द्र रहा। दीपदान से पूर्व 21 लोगों ने शंखनाद कर माहौल को भक्तिमय बनाया। शोभायात्रा में शामिल लोगों की सेवा के लिए सेवाभावी लोगों द्वारा जगह-जगह शरबत, पानी, चाय व नाश्ते का स्टाल लगाया गया था। जिसका लोगों ने आनंद लेते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़ते रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.