सर्वमंगला माता के दरबार तक जाने वाली सड़क का बुरा हाल




माता के भक्तो को दरबार पहुंचने में होगी भक्तों को होगी परेशानी
त्रिनेत्र टाईम्स कोरबा: चैत्र नवरात्र पर्व आज यानी नव अप्रैल से शुरू हो रहा है। कोरबा नगर और आसपास के इलाके में देवी मंदिरों में इस पर्व के लिए जरूरी तैयारियां की जा रही है। पर्व के अंतर्गत पूरे 9 दिन तक हर कहीं भक्ति भाव का माहौल रहेगा। इन सब के बीच कोरबा में हसदेव के किनारे स्थित देवी सर्वमंगला के मंदिर तक पहुंचना भक्तों के लिए कठिन होगा। वजह यह है कि आसपास की सड़क काफी समय से बदहाल है और नवरात्र के ठीक पहले इसे बेहतर करने की जरूरत नहीं समझी गई है । नियम कानून को दरकिनार कर सड़क में बेखौफ दौड़ते हैं । कोरबा क्षेत्र में कई कोलवाशरी संचालित हैं। यहां से कोयला सड़क मार्ग से रेलवे साइडिंग, में ट्रेलर वाहनो से परिवहन किया जाता है। जो सर्व स्रवमगला मंदिर स्थित रोड से हो कर जाती हैं।
आज से नवरात्रि पर्व का शुरुआत हो रहा है, वही सर्व मंगला मंदिर के बगल से एक नया रोड बनाया गया है जो की मंदिर के सामने से होकर बगल नदी के किनारे से गुजर रही है, कोयला वाहनों के भारी भर काम गाड़ी गुजरने से रोड में गड्ढे तो नहीं बोल सकते केन की स्थिति बन गई है। जिससे करण कल से कोरबा की जनता को मौत से दो _चार होना पड़ेगा। बड़ी बात नहीं है। की की प्रशासन की लापरवाही के कारण किसी की जान न बच सके।
क्योंकि रोड नाम का कोई रोड ही नहीं है। और और आपको पता ही है। की रोड पर जब कोयला गाड़ी चलती है तो रोड की क्या स्थिति होती है। इसलिए इस बार यदि सर्वमंगला मंदिर दर्शन के लिए जाएं तो अपनी जान, माल का ध्यान खुद ही रखें। क्योंकि कब यमराज आपके आगे हो या पीछे हो इसका भरोसा नहीं यमराज से हमारा मतलब कोयले से भरा ट्रक बेला प्रवाह कोयला परिवहन करते वही ट्रक के ड्राइवर हो सकते हैं। ना तो कोरबा प्रशासन नहीं नगर निगम और ना ही पुलिस प्रशासन किशोर ध्यान दे रहे हैं इसलिए आम जनता खुद ही अपनी जानू माल की रक्षा करें।


