कोरबा अंचल के सोनालिया पुल पर लगा टेंट गिरने से ट्रैफिक हुआ अवरूद्ध



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा प्रदेश के साथ-साथ अंचल में भी सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। तेज हवाओं ने अपना रूख और तेज कर दिया। हवाओं ने आंधी का रुख अपना लिया। जिसके कारण अंचल के सोनालिया पुल पर लगा टेंट गिरने से ट्रैफिक अवरूद्ध हो गया हो गया। अचानक पंडाल गिरने के कारण वहा अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजरने वाले राहगीर बाल-बाल बच गये। इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस एएसआई मनोज कुमार राठौर ने मातहतों के साथ मार्ग परिवर्तित कर लोगों की मदद से रोड जाम खुलवाने का कार्य किया जा रहा है।यातायत पुलिस ने तत्काल वहां पहुंचकर रोड डायवर्ट कर लोगों की परेशानी कुछ हद तक कम की।
गनीमत ये रही की किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है, लोगों की मदद से टेंट को रास्ते से हटाया जा रहा है जिससे जल्द से जल्द यातायत सामान्य हो सके। अंचल में चली आंधी की वजह से कई क्षेत्रों में घरों के छप्पर तक उड़ गए। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन 65 से 70 किमी प्रति घंटे से चली तेज हवाओं ने लाेगाें की परेशान बढ़ी दी। बताया जा रहा हैं की मौसम में आए बदलाव का असर से आसपास के क्षेत्रों में भी तेज आंधी और बूंदाबादी हुई। जिसके कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई। कई जगह पेड़ गिरे और लाइन टूट गई। इसके चलते लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

