दूरस्थ सुकमा जिले के सिलगेर में सोलर टी. व्ही एवं होमलाईट संयंत्र लगने से ग्रामीणों की दिनचर्या में हो रहा बदलाव



अब सिलगेर के ग्रामीण भी आधुनिकता की दौर में

त्रिनेत्र टाईम्स दंतेवाड़ा राहुल 4 अप्रैल, 2024-विगत दिनों उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से वर्चुअल रूप से सुकमा जिले के सिलगेर के जनप्रनिधियों ने बातचीत करके ग्राम-सिलगेर, टेकलगुड़ा, पुवर्ती, सुरपनगुड़ा जैसे अतिसंवेदनशील अंदरूनी एवं पंहुचविहीन ग्रामों के युवा सीधे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से संवाद हेतु रायपुर भ्रमण किये। राजधानी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष युवाओं द्वारा सोलर होमलाईट एवं टी.वी. की मांग की थी। जिसके परिपालन में राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा तुरंत पहल करते हुए ग्राम सिलगेर में 15 नग होमलाईट की स्थापना कर विद्युतीकरण कार्य किया गया, ग्रामवासियों के प्रत्येक परिवार को 05 नग एलईडी लाईट, एक नग पंखा, एवं मोबाईल चार्जिग प्रदान कर लाभान्वित किया गया, इसके अतिरिक्त ग्राम सिलगेर के इत्तापारा आंगनबाड़ी-02 तथा पटेलपारा आंगनबाड़ी-01 में सौर संयंत्र क्षमता 600 वॉट सहित टी. व्ही. स्थापित की गयी, जहाँ ग्रामवासियों को देश दुनिया की खबर, मनोरंजन एवं मुख्य धारा की जानकारी आदि से दिनचर्या में बदलाव हो रहा है। अब सिलगेर के ग्रामीण भी आधुनिकता की दौर में हैं। साथ ही गाँव में निवासरत परिवार के बच्चों को सोलर होमलाईट के माध्यम से पढ़ाई करने में व अन्य कार्यों में सहायता भी मिली है।

