विकसित भारत के लिए जरूरी है मोदी जी की सरकार-नितिन नवीन*



*मोदी जी ने अपने 10 वर्षो के कार्यकाल में सुशासन और विकास की कल्पना को साकार करते हुए जनहित की योजनाओ को पूरा किया है*
त्रिनेत्र टाइम्स कांकेर। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने लोकसभा प्रबंधन समिति, लोकसभा कोर कमेटी और कांकेर लोकसभा के आठो विधानसभा के चुनाव प्रबंधन व कोर कमेटी के सदस्यों की लगातार दो दिनों तक मैराथन बैठक ले चुनावी तैयारी की समीक्षा की ।
नितिन नवीन ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की 10 साल की कार्यकाल की उपलब्धियों से ही आज भारत देश सुशासन और विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हुआ है। राष्ट्रसेवक मोदी जी ने अपने 10 वर्षो के बेदाग कार्यकाल में सुशासन और विकास की कल्पना को साकार करते हुए जनहित की योजनाओ को पूरा किया है और पूरे देश प्रदेश में विकास कार्यो का इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने मोदी जी की दी हुई गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा के समर्थन में जनादेश दिया है।
भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने किये गए वायदों को 100 दिन के बहुत समय मे पूरा करके सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है और भाजपा की सरकार गांव, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सहित वर्गों के विकास के लिए समर्पित और संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को बूथ मैनेजमेंट और शक्ति केंद्र स्तर पर किये जाने वाले कार्यो को चुनाव जीतने का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि हमारा संकल्प हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा को दिलाना है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजना से लाभान्वित हितग्राहियों सहित नागरिको से सतत जनसम्पर्क हमारा दायित्व पहले भी रहा है।
भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग की विजय अभियान के सभी सारथी एक मंच पर उपस्थित है आप सभी के सामंजस्य और एकजुटता से हम चुनाव में ऐतहासिक विजय हासिल करेंगे ये आप सभी का उत्साह और मोदी जी की सुशासन वाली सरकार की गारंटी बता रही है। 2 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का दिशानिर्देश देते हुए कहा कि देश की एकता अखंडता और अस्मिता के लिए मोदी जी से बेहतर विकल्प कोई नही है इस बात को देश की जनता जानती है। कार्यकर्ताओ को आगामी संगठनात्मक कार्यो की विस्तार से जानकारी भी प्रदेश प्रभारी के द्वारा दी गयी।
*मतदान अपने-अपने बूथों में सर्वाधिक हो और भाजपा के पक्ष में भी हो ये हमारा प्रयास रहे – किरण देव*
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि चुनावो के माहौल में पक्ष-विपक्ष की भ्रामक और कई प्रकार की अफवाहें चुनावी माहौल को बिगाड़ने के लिए की जाती है हम सबको ऐसी अनर्गल टीका टिप्पणी से दूर रहक़र अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक जुटे रहना है। सकारात्मक विचार और कार्य हमारी प्राथमिकता हो, मतदान अपने अपने बूथों में सर्वाधिक हो और भाजपा के पक्ष में भी हो ये हमारा प्रयास रहे। उन्होंने कहा कि पूरे देश का वातावरण मोदीमय और भाजपा के पक्ष में है बस आवश्यकता है कि हम सभी इस धर्मयुद्ध में पूर्णाहुति तक अपना लक्ष्य परिणाम को अपने पक्ष में आते तक बनाकर रखे रहे।
बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी, क्लस्टर सह प्रभारी विक्रम उसेंडी, यशवंत जैन, लोकसभा सह प्रभारी संतोष बाफना, लोकसभा संयोजक भरत मटियारा, लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, पवन साहू, प्रकाश बैस सहित भाजपा के सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

