श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंड़ल समिति की होली मिलन समारोह में सरोज पाण्डे आनंदित हुई



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***** होली उत्सव के पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा आयोजित ’’ होली मिलन ’’ समारोह में दिन बुधवार को राज्यसभा सदस्य एवं कोरबा भा.ज.पा. लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डे का श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में आगमन हुआ जिनके आगमन पर मंदिर में बडी संख्या में उपस्थित भक्त महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

सरोज पाण्डे ने श्री सप्तदेव मंदिर में विराजित देवताओं की परिक्रमा कर उनके दर्शन किये एवं मॉ श्री राणीसती दादी का आर्शीवाद लिया चूंकि आज ही के दिन श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति के तत्वााधान में ’’ होली मिलन ’’ समारोह का आयोजन किया गया था अतः इस अवसर पर सरोज पाण्डे जी का मंदिर आगमन सोने पर सुहागा का काम किया। होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन एवं फाग गीत गाकर भगवान को रिझाने का काम किया एवं भगवान के साथ साथ एक दूसरंे के संग फूलों की होली खेली एवं उन्होने इस अवसर पर उपस्थित कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डे के संग भी जमकर फूलों की होली खेली। सरोज पाण्डे ने भी होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया, उन्होने कहा कि मंदिर में मॉ के दर्शन कर वे कृतार्थ हो गयी हॅू, उन्होने होली मिलन समारोह में भाव विभोर होकर उपस्थित समस्त महिलाओं का आभार व्यक्त किया एवं सभी को होली मिलन की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी एवं पुनः आने का वादा किया।

इस अवसर पर उपस्थित मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने बताया कि श्री सप्तदेव मंदिर में विराजित मॉ श्री राणीसती दादी के दर्शन मात्र से सभी को मनोकामना पूर्ण होती है एवं इस मंदिर में देश के प्रसिद्व साधू संतों का आगमन हो चुका है तथा उन्होने भगवान का आर्शीवाद प्राप्त किया है। इसी प्रकार छ.ग.के लगभग सभी राजनेताओं ने भी इस मंदिर में आकर भगवान के आर्शीवाद प्राप्त किया है एवं आज राज्यसभा सदस्य एवं कोरबा लोकसभा प्रत्याशी ने भी आकर भगवान के दर्शन कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया है एवं उन्होने भगवान से जो भी कामनाएॅ की होगी वह निश्चित ही फलीभूत होगा।
मोदी जी ने आशा व्यक्त किया कि सरोज पाण्डे यदि कोरबा लोकसभा से विजयी होती हे तो वो निश्चित ही कोरबा की उन्नति के लिये कार्य करेगीं एवं कोरबा से नये रेल को प्रारम्भ कराने का प्रयास करेगी, नये हस्पताल खोलने के साथ साथ कोरबा से शीघ्र ही नये वायुयान सेवा प्रारम्भ कराने का प्रयास करेगी जो यहॉ की जनता की प्रमुख मांग है। इस पर सरोज पाण्डे ने अपनी सहमति व्यक्त की तथा कोरबा के लिये उपरोक्त कार्यो अन्य कार्य करके कोरबा को विकसित करने की बात कही।

इस अवसर पर मदिर में श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति से सरला मित्तल, लीना अग्रवाल, किरण मोदी, प्रीति मोदी महिला मंडल अग्रवाल सभा से आभा अग्रवाल, मनीषा मोदी श्री श्याम सखी मित्र मंडल से प्रियंका गुप्ता, गिरिजा सुल्तानियॉ अखिल भारतीय मारवाडी महिला मंडल संगठन से मनीषा गोयल, पिंकी अग्रवाल, पंखुडी अग्रवाल दादी की बेटी समिति से बुलबुल अग्रवाल मंगलपाठ समिति से सोनू अग्रवाल श्री किशनलाल मोदी मेमोरियल ट्रस्ट से शिखा मोदी, अंकिता मोदी, निकिता मोदी, श्रेया मोदी, शीतल कौर श्री कृष्णा सेवा समिति से वेदिका मोदी, राधिका मोदी, खुश्बू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, ज्योति यादव, निशा शर्मा, ज्योति देवांगन एवं श्री सप्तदेव मंदिर से संजय मोदी, राजा मोदी, गोरव मोदी, वेदांत मोदी, बनवारी शर्मा, नवीन तिवारी एवं सोमदत द्विवेदी की गरिमामय उपस्थिति थी।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

