February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* पुलिस ने संभाला मोर्चा
त्रिनेत्र टाईम्स  कोरबा अंचल के एनकेएच अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू किया। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की तोड़फोड़ और हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार मृतक सत्यनारायण पटेल (52 वर्ष) दादर खुर्द का रहने वाला था। कुछ दिनों पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। वहीं मंगलवार की सुबह आईसीयू में लगभग 6 से 7 के बीच में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों को जब उसकी मृत्यु की सूचना मिली तो उसके बाद उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सत्यनारायण पटेल सुबह 6:00 बजे तक परिजनों से बातचीत कर रहा था। जहां अचानक अस्पताल प्रबंधक के द्वारा उसकी मृत्यु की जानकारी दी गई, इसके बाद आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है की डॉक्टर की लापरवाही के चलते उसकी मृत्यु हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया अस्पताल में नर्स और गार्ड ने उनसे अभद्रता की और विवाद किया। वहीं मारपीट करने को भी उतारू हो गए।
डॉ. सुदीपकर शाह ने बताया मरीज को कई प्रकार के रोग थे, जिसका इलाज चल रहा था। आज उसके सीने से पानी निकालना था जिसकी तैयारी चल रही थी। अचानक मरीज को सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट नहीं की, लेकिन गार्ड और नर्स के साथ हाथापाई जरूर हुई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि सत्यनारायण पटेल नामक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। जिसे बीपी लो का शिकायत थी। मृत्यु होने के बाद परिजनों के द्वारा हंगामा मचाने की सूचना मिली। जहां मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइस दी गई। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.