February 5, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* कोरबा में जल संसाधन विभाग ने कराया था निर्माण
* दायीं तट नहर की हालत जर्जर
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल में दायीं नहर का तटबंध टूट जाने से लाखों लीटर पानी बह गया। इस नहर का जल संसाधन विभाग ने निर्माण कराया था। बताया जा रहा हैं की घटिया निर्माण की वजह से दायीं तट नहर का तटबंध टूटा है, जिसे लेकर अब विभाग लीपापोती करने में जुटा है।
जानकारी के अनुसार तटबंध का ऊपरी हिस्सा सुरक्षित है, लेकिन नीचे बड़ा होल हो गया है। इससे तेज गति में पानी बहा है। कुछ ग्रामीणों ने जब पानी बहते हुए देखा तो इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। स्थानीय लोगों की माने तो घटना देर रात की है। नहर में पानी का बहाव बहुत तेज था। सुबह जब लोगों की नजर इस पर पड़ी तब तक नहर से नदी में लाखों लीटर पानी बह चुका था। किसानों के खेतों और बाड़ी के किनारे से होते हुए हसदेव नदी में जाकर मिल गया।
किसानों ने बताया कि ये पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी सीतामढ़ी क्षेत्र में एक बड़ा हिस्सा का मध्य तटबंध टूट गया था। इसके बाद पानी आसपास के घरों में घुस गया था। इस घटना के बाद हाहाकार मच गया था। इसके बाद काफी लंबे समय तक मरम्मत कार्य चला।
नहर का तटबंध टूटने की जानकारी मिलने पर जल संसाधन विभाग की इंजीनियर मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि रात लगभग 10:00 बजे तटबंध के टूटने की जानकारी विभाग को मिली थी। आगे का काम शुरू किया जाएगा। जल संसाधन विभाग नहर के टूटे हिस्से को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। नहर के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं, जिसका समय-समय पर मरम्मत नहीं होने से वर्तमान में स्थिति बेहाल है। कई जगहों पर बोरे से रेत भरकर बांधा गया है। वहीं कई जगह टूटने की स्थिति है। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी घटना घट सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.