July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* सायबर सेल कोरबा एवं पुलिस टीम कोरबा की संयुक्त कार्यवाही
* पुलिस, गुंडे, बदमाशों के विरूद्ध पुलिस का जारी रहेगा सजग अभियान
त्रिनेत्र टाईम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रवींद्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सायबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर एवं थाना कोतवाली की संयुक्त दल द्वारा मुखबिर सूचना पर कथित आरोपी को ऑडिटोरियम घंटाघर के पास सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से अपने पास एक देसी क‌ट्टा रख कर उसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से पुलिस को एक देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 191/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इसी क्रम में दूसरे कथित आरोपी को अंधरीदाई मंदिर के पास एक देसी कट्टा अपने पास रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना पर पुलिस दल द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर दूसरे कथित आरोपी के पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया। जिस पर कथित आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 192/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कथित आरोपियों से पूछताछ मे मिली जानकारी के आधार पर तीसरे कथित आरोपी को राताखार के पास एक देसी कट्टा, एक देशी रिवाल्वर अपने पास रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर तीसरे कथित आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, देशी रिवाल्वर एवं 02 नग कारतुस को पुलिस ने बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया की गुंडागर्दी की घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अपराधियों, गुण्डे, मवाली तथा हुड़दंगियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरबा पुलिस जन सहयोग से सुरक्षा का बोध कराने अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.