July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र के विश्व स‌द्भावना भवन के सभागार में विशेष स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे तथा पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल नगर पालिक निगम कोरबा एवं स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी ब्र‌ह्माकुमारी रुक्मणी दीदी, सरिता मिश्रा एवं ब्र‌ह्माकुमारी बिन्दू दीदी उपस्थित थी

कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि माउण्ट आबु जाने का अवसर मुझे मिला वहां जाने से असीम आनंद की अनुभूति होती है। चुनाव होने के पश्चात् फिर एक बार वहां जाने की इच्छा जाहिर की। साथ ही उन्होने कहा कि अभी भारत वर्ष में आध्यात्मिक केंद्रो का विकास बडी ही तेजी से हो रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़े हुए है। उन्होने संकल्प का नींव रखते हुए कहा कि कोरबा क्षेत्र में भी आध्यात्मिक केंद्रो का विकास बेहतरी से किया जाएगा। माउण्ट आबु के जैसे ही यहां भी हमको बनाना है और शांति की अनुभूति मिले। हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.