February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद,370 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल   दंतेवाड़ा  ****  मिनी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधन में कहा कि विपक्षी पार्टियां 370 धारा हटाने को असंभव मानती रही।कहते थे कि ऐसा करने से देश में खून-खराबा होगा ।लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने बगैर किसी विवाद के इस धारा को हटा दिया ।इसलिए देश के प्रधानमंत्री को 370 सीटें देने लोकसभा के उम्मीदवार महेश कश्यप को अपना बहुमूल्य वोट देवें

।उन्होंने कहा कि कौशल्या देवी की यह धरती है इस नाते श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा होते हैं ।श्रीराम के दर्शन के अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकारी विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं ।70 लाख माताओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित किया गया है ।किसानों के बकाया 2 साल का बोनस दे दिया गया है ।पहली ही बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया है ।इसके अतिरिक्त भी अनेक कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है । इसके पूर्व बस्तर लोकसभा के सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि मैं एक सामान्य किसान का बेटा हूं ।मुझे लोकसभा का टिकट दिया गया है ।सिर्फ भाजपा में यह संभव है कि चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन जाता है ।हम प्रदेश-सहित देश को कांग्रेस मुक्त बनाने जा रहें हैं और यह सपना साकार होने जा रहा है ।दंतेवाड़ा के पूर्व कलेक्टर और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ0पी0चौधरी ने भावुकता से भाषण देते कहा कि दंतेवाड़ा की धरती से मेरा विशेष लगाव है ।ढाई साल का मेरा कार्यकाल जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय रहा ।और इसे मैं मोक्षकाल मानता हूं ।इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,विधायक चैतराम अटामी समेत भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्तागण मौजूद रहे |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.