September 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास भाजपा की नीति है*

*परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में हम सभी जी-जान से जुट जाएँ*

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल    दंतेवाड़ा/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार की शुरुआत मां दंतेश्वरी के आँचल दंतेवाड़ा से करने का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ख्याति आज विश्व भर में है। सारा विश्व उन्हें आज अपना नेता माना रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में हमें विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का कार्यकर्ता होने का भी सौभाग्य हमें प्राप्त है। आज मोदीजी के नेतृत्व में देश का जैसा चारों तरफ विकास हुआ है, जिस तरह मोदी जी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सभी सपनों को साकार किया है, पार्टी के मनीषियों द्वारा लिए गए हर संकल्प की सिद्धि की है, वह अपने आपमें गौरव का भाव हममें भरता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर बनना, रामलला की अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा, जम्मू-कश्मीर से 370 समाप्त होना समेत पार्टी ने उन सभी कार्यों को पूरा कर लिया है, जिसके नारे लगाते हुए हम सभी आज यहां तक पहुँचे हैं। हमारे पास आज भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गर्व करने के सैकड़ों कारण हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर ही आप सभी ने छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक बहुमत से और ऐतिहासिक सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायी है। हम सबके लिए यह संतोष का विषय है कि हमने मात्र तीन महीने के कार्यकाल में लगभग सभी बड़ी गारंटियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की गारंटियां दी थीं, आप लोगों ने उनकी गारंटी पर भरोसा किया था। आपने यह भी देखा है कि हमने केवल तीन महीनों के भीतर उनमें से अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया है। इसीलिए तो कहते हैं मोदी की गारंटी याने गारंटी पूरा होने की गारंटी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी ने माताओं और बहनों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार बनने पर उन्हें हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता देंगे। इस गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू कर दी गई है। 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के बैंक खातों में पहली किश्त की राशि 655 करोड़ रुपए पहुंचा दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी ने किसानों को दो साल का बकाया धान बोनस देने की गारंटी दी थी। सुशासन दिवस पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस वितरित कर दिया गया। गारंटी के अनुरूप इस साल हम लोगों ने 3100 रुपए क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की। इस साल प्रदेश में 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को धान खरीदी के समर्थन मूल्य की राशि 32 हजार करोड़ रुपए का भुगतान तत्काल कर दिया गया। इसके बाद कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की अंतर की राशि का भुगतान भी कर दिया गया। इससे राज्य के 24 लाख 75 हजार किसानों को लाभ हुआ है। कुल करीब 45 हजार करोड़ रूपये किसानों के खाते में गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गारंटी दी थी कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर को 4000 रुपय मानक बोरा से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपया मानक बोरा कर देगी। इसकी घोषणा भी कोंडागांव में कर दी है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी से 12 लाख 50 हजार संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। संग्रहण दर में बढ़ोतरी से संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य फोकस बस्तर और सरगुजा संभाग पर है। ये दोनों संभाग आदिवासी बहुल संभाग हैं। इन दोनों संभाग के लिए अलग से हमने मोदीजी की गारंटी का घोषणा पत्र निकला था। इन दोनों संभागों में असीम संभावना होते हुए भी विकास नहीं हो पाया। वन, उर्वरा भूमि, नदी-नालों और खनिज संपदा से भरपूर होने के बाद भी इन संभागों के निवासियों का जीवन संवर नहीं पाया। विधानसभा चुनाव में बस्तर के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को दिल खोलकर अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया था। आप लोगों के आशीर्वाद से ही आज प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी है, और बस्तर के विकास का रास्ता फिर से खुल गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत गांवों में आंगनवाड़ी सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक शाला का निर्माण किया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पंप दिए जाएंगे। गांवों हैंडपंप, सोलर पंप की स्थापना की जाएगी। हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अटलजी ने आदिवासी बहुलता के कारण ही छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। अटलजी ने आदिवासियों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया। मोदीजी की सरकार ने सबसे अधिक ध्यान आदिवासियों पर दिया है। उसके बाद लगातार क्षेत्र में विकास हुए। चाहे हम पीडीएस की बात करें या पहुंचविहीन क्षत्रों को सड़क से जोड़ने की, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि समाज के अंतिम छोर तक पहुचाने की, भाजपा की सरकार ने विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाया। नमक, चरण पादुका तक की व्यवस्था की। दंतेवाडा का एजुकेशन हब देश भर में चर्चित रहा। इसके उलट कांग्रेस लगातार साठन से अधिक वर्षों तक बस्तर समेत आदिवासी क्षेत्रों का शोषण करने का कार्य किया। पिछली सरकारों में भी लगातार आदिवासियों के खिलाफ रही कांग्रेस।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदीजी ने विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान योजना की शुरुआत बीजापुर के जांगला गाँव से की। ऐसे जनजाति समूंह जो केवल टाइपिंग की गलती के कारण अनुसूचित जनजाति की मान्यता से वंचित थे, उन्हें मोदीजी ने अजजा की मान्यता दी। मोदीजी ने हमारी आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया। आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में आपके बीच हूँ। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री तक बन सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। आप लोगों के आशीर्वाद से मोदी जी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और आगे भी यहां डबल इंजन की सरकार रहेगी। आप लोग जितना ज्यादा से ज्यादा वोट देंगे दोनों इंजनों को उतनी ही ताकत मिलेगी। हम भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी नीति है।

मेरी आप सभी से अनुरोध है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजयी बनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में हम सभी जी-जान से जुट जाएँ। निश्चित ही मोदीजी के कार्यों के प्रति जनता में अपार उत्साह और समर्थन है। लेकिन हमें अति आत्मविश्वास में नहीं आना है। सावधानी पूर्वक, मनोयोग के साथ अपनी बातें जनता तक पहुँचानी है और भाजपा के 370 सीट से अधिक सीट के आह्वान में, उस यज्ञ में हमारी बस्तर की सीट का योगदान भी सुनिश्चित करना है।

*डबल इंजन की सरकार करेगी बस्तर का विकास:किरण देव*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव ने कहा की भाजपा की डबल इंजन की सरकार बस्तर का विकास करेगी।कांग्रेस के लोगो ने केवल बस्तर के लोगो का शोषण करने का काम किया है। भाजपा की राज्य और केंद्र की सरकारें मिलकर बस्तर के लोगो जीवन में बेहतरी के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेगी।पूरे देश में सभी लोगो प्रधानमंत्री मोदी जी को प्रचंड बहुमत से लाने संकल्पित है बस्तर भी उसमे अपनी भूमिका निभाएगा।

 

*कांग्रेस पार्टी को बस्तर सहित कई लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं – केदार कश्यप*

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आज बस्तर सहित कई लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी डूबती हुई नैया है जिस पर कोई सवार नहीं होना चाहता और इस नैया से सब लोग दूर भाग रहे हैं। क्योंकि लोग नहीं चाहते की डूबती हुई नैया में डूब कर अपना अस्तित्व खत्म करें। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करने आए थे पद यात्रा करने आए थे कि पद के लिए यात्रा करने आए थे। यह तो छत्तीसगढ़ की जनता ज्यादा अच्छे से जानती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी के पास लोकसभा का प्रत्याशी नहीं है तो लोकसभा प्रत्याशी के लिए प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी को छत्तीसगढ से चुनाव लड़ाए। छत्तीसगढ़ वालों ने भी स्वच्छ भारत के तहत यह तय कर लिया है कि हम अपने छत्तीसगढ़ से पूरा कचरा साफ करेंगे और साथ की सफाई को बहुत अच्छे तरीके से करेंगे।

*बस्तर का विकास भाजपा की प्राथमिकता: ओपी चौधरी*

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर का विकास बीजेपी की प्राथमिकता में रहा है बस्तर में हमेशा भाजपा ने विकास की नई योजनाएं लाने का काम किया है आगे भी भाजपा बस्तर के लोगों के लिए शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बड़े कदम उठाएगी बस्तर की जनता का आशीर्वाद सदैव भाजपा को मिलता रहा है इस बार भी बस्तर मोदी जी को वोट देने का निश्चय कर चुका है।

इस दौरान प्रत्याशी महेश कश्यप, जिलाध्यक्ष एवं विधायक चैतराम अटामी, ओजस्वी मंडावी, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.