कोरबा लोकसभा के चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे बिहार के कैबिनेट मंत्री




* भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी, सहित उपमुख्यमंत्री, मीडिया से की खास चर्चा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर तैयारी और बैठक भी हो रही है। वही छत्तीसगढ़ राज्य की कुल 11 संसदीय सीटों में से 9 पर भाजपा का कब्जा है। कोरबा लोकसभा के चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने हेलीकॉप्टर से बिहार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन और उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे। हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा के दौरान सह प्रभारी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में 11 के 11 सीट में भाजपा को जीत मिलेगी। बीते चुनाव में जनता ने भरोसा जताया। राज्य सरकार ने तीन माह में मोदी की गारंटी पर अच्छा काम किया और आगे भी करती रहेगी। वहीं एक प्रश्न के जबाब में कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं।

