श्री सप्तदेव मंदिर में श्याम जी का फाल्गुुन महोत्सव 21 मार्च को



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****खाटू नरेश श्री श्यामजी का फाल्गुन महोत्सव इस वर्ष दिनॉक 20 एवं 21 मार्च 2024 को पूरे देश दुनियॉ में धूमधाम से मनाया जायेगा।
इसी तारतम्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में 21 मार्च को द्वादशी के दिन श्री श्याम जी का उत्सव धूमधाम से मनाने का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम हेतु कोलकोता से श्री अभिषेक मिश्रा एंड पार्टी को कोरबा आमंत्रित किया गया है।
विदित हो कि इस दिन राजस्थान के खाटूधाम में लाखों की संख्या में भक्तगण श्री श्याम मंदिर मे भगवान के दर्शन हेतु पधारते है एवं इस वर्ष इनकी संख्या 20 लाख से भी अधिक होने की संभावना है।
इस दिन श्री सप्तदेव मंदिर में दोपहर 2.00 बजे से संगीतमय श्री श्याम अखण्ड ज्योतपाठ श्री अभिषेक मिश्रा एंड पार्टी के द्वारा किया जायेगा एवं उनके द्वारा श्री श्याम जी की महिमा एवं चमत्कार को भजन एवं संगीत के माध्यम से बताया जायेगा। कार्यक्रम 7.00 बजे तक होगा इसके पश्चात मेंहदी, गजरा उत्सव, धमाल एवं फूलों की होली तथा महाआरती की जायेगी एवं प्रसाद वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम हेतु पंजीयन प्रारम्भ है जो भी श्याम भक्त इसमें सम्मिलित होना चाहते है वे अपना पंजीयन शीघ्र मंदिर में करा सकते है।
श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी जी ने समस्त श्याम भक्तों से सविनय आग्रह किया है कि इस अवसर पर मंदिर मे सह परिवार पधारकर कार्यक्रम का पुण्य लाभ अर्जित करें।

